लखनऊ, फरवरी 12 -- -साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र बड़ी भूमिका निभायेंगे साइबर अपराध रोकने में लखनऊ, विशेष संवाददाता साइबर अपराध पर लगाम लगाने में उत्तर प्रदेश सरकार का यह बजट अहम साबित होगा। इस बजट से हर जिले में खुले साइबर थाने में आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे। साथ ही यहां तैनात पुलिस कर्मियों को भी कई तरह की सुविधाएं दी जा सकेंगी। इसके लिए यूपी पुलिस को 44 हजार से अधिक के बजट में 107 करोड़ रुपये साइबर सुरक्षा पर लगाम लगाने के लिए ही दिए गए हैं। यूपी पुलिस के अधिकारी जिलों में खुले साइबर थानों का ब्योरा जुटा रहे हैं कि वहां किस तरह के संसाधन और चाहिए। छोटे जिलों में साइबर थानों को और आधुनिक बनाने में भी इस बजट से काफी मदद मिलेगी। साइबर थानों में तैनात पुलिस कर्मियों के पास वाहन की कमी सामने आ रही थी। अब इन थानों में वाहनों की खरीद के...