बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी श्यामकांत व सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी की मौजूदगी में बैठक की। बैठक में सभी थानों पर गठित साइबर टीम एवं जनपदीय साइबर थाना/साइबर सेल के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान एसपी ने साइबर थाना/सेल के सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान की। कहा कि साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया दुरुपयोग आदि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी थानों पर गठित साइबर टीमों के लिए विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) आयोजित कराने का निर्णय लिया गया, जिससे पुलिस कर्मी साइबर अपराधों की जांच एवं रोकथाम में और अधिक सक्षम हो सकें। पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध से जन...