जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और आमलोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर ने राष्ट्रव्यापी क्रिएटर चैलेंज अभियान शुरू किया है। इसके तहत छात्रों, डिजिटल क्रिएटर्स और आम नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी पर आधारित रील और शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह नेशनल साइबर अवेयरनेस कंटेंट क्रिएशन चैलेंज देशभर में चलाया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 18 मई कर दी गई है। जिला स्तर पर भी इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। अभियान के तहत प्रतिभागियों को अधिकतम 90 सेकेंड की वर्टिकल वीडियो रील, शॉर्ट्स बनानी होगी, जिसे सोशल मीडिय...