सहरसा, अप्रैल 7 -- सहरसा। आने वाले समय में साइबर अपराध पुलिस और पब्लिक दोनों के लिए बड़ी चुनौती के रूप में बनने वाला है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को साइबर थाना द्वारा केंद्रीय विद्यालय, सहरसा में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज में कार्यशाला, चौपाल, वर्कशॉप, वेबीनार, सेमिनार, मीडिया इत्यादि के माध्यम से बच्चों को साइबर सुरक्षा की महत्ता के बारे में जागरुक एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...