बस्ती, दिसम्बर 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस लाइन के सभागार में शुक्रवार को साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गठित साइबर सेल के साथ एसपी अभिनंदन ने बैठक की। इस दौरान उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। बैठक के दौरान एएसपी श्यामकांत व सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ रुधौली भी मौजूद रहे। बैठक में थानों पर गठित साइबर सेल कर्मियों के साथ अफसरों ने संवाद स्थापित किया। एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक न्यूज और ओटीपी आधारित ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन अपराधों पर त्वरित कार्रवाई एवं रोकथाम के लिए साइबर सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जनपद में साइबर जागरूकता अभियान ...