दुमका, मार्च 3 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के खूंटों जोड़ी के बाराटोल डंगाल से मसलिया थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को पकड़ कर सोमवार को धारा 318(4), 319 (2), 336 (3), 340 (2) बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि रविवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिली कि खूंटों जोड़ी बाराटोल डांगल में पांच से छह की संख्या में युवक साइबर अपराध कर रहे है। पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेश पर छापामारी दल का गठन कर उक्त जगह में छापामारी की गई। इस दौरान खूंटों जोड़ी गांव के मनताज अंसारी (26) को गिरफ्तार किया गया। वहीं बाकी साइबर अपराधी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी मनताज अंसारी के निशानदेही पर दो मोबाइल जब्त किया गया। जब्त मोबाइल के छानबीन में पता चला कि मोबाइ...