बांका, अगस्त 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार को मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में साइबर अपराध की रोकथाम एवं उससे संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका, पुलिस अधीक्षक, बांका तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय, बांका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार दिया जोरसाइबर अपराध की रोकथाम पर चर्चा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि ऐसे सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देकर उन्हें सतर्क ए...