संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के माउंट वैली स्कूल मगहर में स्कूली बच्चों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें। इस अवसर पर उप निरीक्षक रमेश यादव, मुख्य आरक्षी हिन्दे आजाद, महिलाआरक्षी अमृता सिंह व मुख्य आरक्षी करमचंद चौकी मगहर उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.