बागेश्वर, जनवरी 28 -- पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने थाना स्तर पर नशे के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं व शिकायतों का शीघ्र निस्तारण, महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती के निर्देश दिए। बुधवार पुलिस लाइन सभागार में मासिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी हुई। सम्मेलन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर अपराधों में साइबर सेल से समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। उत्तरायणी मेले की ड्यूटी को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं माह दिसंबर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह, कपकोट मनीष शर्मा सहित समस्त थाना एवं शा...