नई दिल्ली, जून 17 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि साइबर अपराधी 'परजीवी' होते हैं जो मासूम निवेशकों को ठगने के लिए पैसे ऐंठते हैं। अदालत ने आगे कहा कि हमें उनसे बहुत ही सख्ती से निपटना होगा। ये टिप्पणियां मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं। उक्त व्यक्ति ने अलग-अलग राज्यों में अपने खिलाफ दर्ज कुछ प्राथमिकी को एक साथ जोड़ने का अनुरोध किया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आप लोग (साइबर अपराधी) 'परजीवी' हैं। आप जैसे लोग भोलेभाले निवेशकों से पैसे लेते हैं और उनके साथ ठगी करते हैं। यह भी पढ़ें- तुम लोग परजीवी हो, 'कॉकरोच' वाले बवाल के बाद CJI सूर्यकांत ने अब किसे कहा ऐसा? साइबर अपराधियों के खिलाफ हमें बहुत सख्ती से निपटना होगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा ऐसे अपराधों के पीड़ित पू...