फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से 32000 ठग लिए। पीडित का कहना है कि उसने किसी को अपना ना तो ओटीपी दिया और ना ही किसी प्रकार की जानकारी दी। पुलिस ने संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। फरीदाबाद के अंकुश गोयल का कहना है कि 9 दिसंबर को उसका फोन अचानक हैग हो गया और कुछ समय बाद उसे क्रेडिट कार्ड से 32576 काटने का मैसेज आ गया, जबकि उसने किसी प्रकार की कोई जानकारी शेयर नहीं की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...