बोकारो, जून 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि । साइबर फ्रॉड की हरकत से बोकारो के दो चिकित्सक परेशान है. साइबर फ्रॉड ने ईएनटी विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ सुधीर गुप्ता का मोबाइल रविवार को हैक कर लिया. दोनों चिकित्सकों के व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर चिकित्सकों के ही दर्जनों परिचितों को मैसेज भेज दिया. मैसेज में लिखा कि 60 हज़ार रुपये की बहुत ज्यादा जरूरत है. जल्दी पैसे वापस कर देंगे. इस तरह के मैसेज मिलने पर सभी चिकित्सक हैरान हो गए. दोनों चिकित्सकों को चिकित्सक समुदाय के लोग फोन कर पैसे मांगने की वजह पूछने लगे. इसके बाद डॉक्टर सुनील और डॉक्टर सुधीर को मोबाइल हैक होने की जानकारी मिली. दोनों चिकित्सकों ने अभिलंब परिचितों को सावधान होने की जानकारी दी. साथ ही सोशल साइट पर मोबाइल हैक होने के साथ किसी तरह की ट्रांजैक्शन नहीं करने की सलाह लिखकर ...