दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर डीआईजी अम्बर लकड़ा ने बुधवार को अपने कार्यालय में संताल परगना के एसपी व डीएसपी के साथ बैठक की और कई दिशा-निर्देश दिए।

साइबर अपराध की स्थिति बैठक में अन्य मामलों के निष्पादन पर भी डीआईजी ने जोर दिया। डीआईजी ने कहा कि संताल परगना में साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने की जरुरत है। वहीं महिला प्रताड़ना,बाल उत्पीड़न,ट्रैफिकिंग आदि मामलों पर भी डीआईजी ने कई दिशा-निर्देश दिए।

अपराधियों की गिरफ्तारी उन्होंने अन्य मामलों के भी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। कहा कि सावन माह शेष कुछ दिन ही बचे है। अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। अभी से तय कर लें कि किस जिले में क्या व्यवस्था करने से भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है। इ...