भभुआ, जनवरी 24 -- इस वर्ष जनवरी माह में दो लोगों को बनाया निशाना, जागरूक करने पर भी साइबर क्राइम के शिकार हो रहे उपभोक्ता साइबर पुलिस स्कूल-कॉलेज व बैंक कर्मी शिविर में दे रहे जानकारी बैंकों में लोगों को सावधानी बरतनेवाली प्रसारित की जा रहीं सूचनाएं साइबर पुलिस भी शिक्षण संस्थानों में चलाती है जागरूकता अभियान (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में साइबर गिरोह ने अपना जाल फैला रखा है। उनके इस जाल में न सिर्फ महिला-पुरुष बल्कि पुलिसकर्मी भी शिकार हो रहे हैं। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं, जो आसानी से किसी को भी अपना शिकार बना ले रही हैं। इसी कारण साइबर क्राइम की बढ़ती वारदात ने आमजनों को चिंतित बना दिया है। साइबर अपराधियों द्वारा 12 जनवरी 2026 को चैनपुर के रूस्तम के एसबीआई के खाता से 1.80 लाख और 4 जनवरी को एक अन्य व्यक्ति के बैंक...