कुशीनगर, मार्च 15 -- कुशीनगर। खड्डा के सिविल लाइंस मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि के पिता के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 90 हजार रुपए उड़ा लिया। पीडित ने बैंक खाता ब्लॉक कराते हुए इसकी तहरीर थाने में सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस मोहल्ला के सभासद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता के पिता रामाश्रय गुप्ता मोहल्ले में फॉर्चून की दुकान चलाते है। उनका बैंक खाता सेंट्रल बैंक में है। रामाश्रय गुप्ता के मुताबिक उनके खाते में एलआईसी का 2 लाख 10 हजार सहित गन्ने व फोन पे का लगभग 3 लाख 75 हजार रुपए था। शनिवार को उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, तो उनका होश उड़ गया। उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र सभासद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता को दी। प्रदीप गुप्ता जानकारी लेने के लिए भागते हुए बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक बन्द होने के चलते ...