मऊ, मार्च 10 -- मऊ, संवाददाता। घोसी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटाई चंवर गांव निवासी एवं बलिया जिले के इब्राहिम पट्टी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अनिल कुमार के दो खातों से साइबर अपराधियों ने 20696 रूपये फ्राड करके निकाल लिए। जिसके संबंध में पीड़ित सहायक अध्यापक ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटाई चंवर गांव निवासी एवं पेशे से सहायक अध्यापक अनिल कुमार के वेतन के खाते से सात मार्च की रात्रि 10.30 बजे 15500 एवं उसी दिन उसी समय ओडी के खाते से 5195 रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए।इसके पूर्व साइबर अपराधियों ने चार मार्च को एक रूपये निकाल कर चेताया परंतु कम रूपये होने के चलते सहायक अध्यापक अनिल कुमार ने अनदेखा कर दिया था।जिसके परिणाम स्वरूप 20695 रूपये खोना पड़ा। इस संबंध मे...