छपरा, जून 3 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के एक युवक के दो बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने 99,088 रूपये उड़ा लिए। पीड़ित नीरज कुमार के मोबाइल पर किसी ने कॉल किया। कॉल करने वाले के झांसे में युवक फंस गया। थोड़ी देर बाद ही उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 94100 रुपए तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते से 3988 रूपये की निकासी हो गई। पीड़ित युवक को तब समझ में आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस युवक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी बसडीला गांव का अनीश कुमार मिश्र बताया गया जो काफी समय स...