गंगापार, अप्रैल 30 -- साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आएदिन किसी न किसी के बैंक खाते और मोबाइल के जरिए बैंकों में जमा धनराशि उड़ा दे रहे हैं। एक युवक के मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों ने पलभर में 80 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत ऑनलाइन की है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर घीनपुर निवासी महेश कुमार मौर्या हरियाणा सोनीपत के कुंडली में प्राइवेट जॉब करते हैं। महेश कुमार इन दिनों गांव आए हैं। उनका बैंक खाता आईसीआईसी बैंक में है। महेश के अनुसार, उनका मोबाइल गुरुवार दोपहर में अपने आप अपडेट्स होने लगा। फिर एक कॉल आया कि पेमेंट हो गया है। जब महेश कुमार ने मैसेज देखा तो मालूम हुआ कि खाते से 80 हजार रुपये निकल चुका है। महेश ने इसकी शिकायत बैंक में करते हुए ऑनलाइन साइबर सेल में भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...