फरीदाबाद, दिसम्बर 27 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक महिला डॉक्टर के पास इंडिया पोस्ट का लिंक भेज कर उसके क्रेडिट कार्ड से 17613 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 7 जुलाई को हुई। सेक्टर 77 निवासी डॉक्टर रितु गर्ग ने बताया कि उनके पास 4 जुलाई को इंडिया पोस्ट नाम का एक लिंक आया था। उसने जब उस पर क्लिक किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 17613 रुपए की ठगी हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...