साइबर अपराधियों ने मजदूर के खाते से उड़ाये 1.81 लाख
साहिबगंज, अप्रैल 9 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामनगर के एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने 1लाख 81हजार 498 उड़ा लिया है। इस मामले में एजाजुल शेख नामक व्यक्ति ने राजमहल थाना पुलिस से शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि 16 दिसम्बर 25 को जामनगर स्थित मंगल हटिया में उसका मोबाइल खो गया था। उन्होंने चार-पांच दिनों के बाद दोबारा इस नंबर का सीम जारी करवा लिया था और मोबाइल चला रहा था। 23 दिसंबर 2025 को 10,000 रुपये की निकासी करने के बाद उसके खाते में शेष बैलेंस 1लाख 80 हजार 298 रुपया बचा था। 13 मार्च 2026 को पीएम किसान राशि के 2000 और 31 मार्च 2026 को पेंशन का 3000 रुपये उसके बैंक खाता में आया । 7 अप्रैल को जामनगर स्थित सीसी में 3000 रुपये निकासी करने के बाद सेस बैलेंस चेक किया तो होश उड़ गया। खाता में मात्र 2331 रुपया 10 पैसा बचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.