मोतिहारी, फरवरी 11 -- तुरकौलिया, निसं.। सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी के गाड़ी के एक चालक का मोबाइल हैक का साइबर अपराधिओं ने खाता से 97 हजार रुपये निकाल लिए है। पीड़ित चालक पहाड़पुर थाना के सटाहा मंगुराहा के रहने वाले कृष्ण कुमार हैं। जो रघुनाथपुर वार्ड 28 में आवास बनाकर सपरिवार रहते है। वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के गाड़ी का चालक है। उन्होंने बताया की उनका खाता मोतिहारी केनारा बैंक में है। उनके मोबाइल को अपराधियों ने हैक कर खाता से 97 हजार रुपया ट्रांसफर कर लिया। ज़ब मोबाइल पर मैसेज आया तो मालूम हुआ की तीन चार बार कर उनके खाता से राशि ट्रांसफर कर ली गयी है। मामले मे उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...