पटना, जनवरी 7 -- साइबर अपराधियों ने बुद्धा कॉलोनी निवासी को कंपनी में निवेश करने पर 10 गुना मुनाफे का झांसा देकर उनसे 16 लाख की ठगी कर ली। अलग-अलग बहाने से शातिरों ने चार लोगों को 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी के पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने पीड़ित को बताया कि उनकी कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफा मिलेगा। एक लाख लगाने पर कंपनी 10 लाख वापस करेगी। पीड़ित शातिरों के झांसे में आ गए। उन्होंने साइबर ठगों की ओर से भेजे गए लिंक से 16.50 लाख रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने जमा किए गए रुपये निकालने की कोशिश की तो ठगों ने बहाना बनाकर और रुपये भेजने को कहा। ठगी की अहसास होने पर पीड़ित ने ठगी की शिकायत साइबर पुलिस में की। अन्य घटना शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.