फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद/बल्लभगढ़। हिटी। साइबर ठगों ने अलग-अलग स्थानों पर एक युवती समेत सात लोगों से नौ लाख 44 हजार 545 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित लोगों की शिकायत पर साइबर ठगी के मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। सभी मामले अलग-अलग साइबर थानों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-8 निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को उसके व्हाट्सऐप नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक के ऋण विभाग से बताया । उसने कहा कि आपका सिविल स्कोर अच्छा है। वह वजह से उन्हें घर खरीदने के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के मिल सकता है। ऋण प्रक्रिया के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल एक लाख 22 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब आरोपियों ...