देवरिया, जून 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। अच्छी कमाई का झांसा देकर एक युवक से 10 लाख रुपये की ठगी साइबर अपराधियों द्वारा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।शहर के सोमनाथ मंदिर मोहल्ले के रहने वाले अब्दुल रहमान खान के मोबाइल पर 2 जून को टेलीग्राम से काल आया। काल करने वाले ने उन्हें अच्छी कमाई का जरिया बताने लगा और उन्हें अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उनसे एक खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद संबंधित ने फोन बंद कर लिया। बाद में उन्हें ठगी के शिकार होने की बात समझ में आई। इसके बाद उन्होंने एसपी समेत अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। अब सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज...