फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद,वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को अपने जाल में फंसाकर चार लाख 76 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़िताें की शिकायत पर कुल आठ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग ने डबुआ कॉलोनी निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से 31 जनवरी को गूगल-पे के माध्यम से 57 हजार रुपये निकाल लिए।जबकि उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया था। पीड़ित के अनुसार उस समय उनका मोबाइल उनके पास ही था और उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक भी नहीं किया था।वहीं संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी महिला को ट्रूकॉलर पर आए मैसेज के जरिए रुपये दोगुना करने का लालच दिया गया। ठग ने पहले एक हजार रुपये जमा करवाए और बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर कुल 28 हजार रुपये जमा करवा लिए, लेकिन उनकी रकम दोगुनी नहीं हुई। इसी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.