मऊ, जून 18 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जनपद में निवेश प्रस्तावों की प्रगति, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई। एनएच-29 स्थित बढ़ुआ गोदाम औद्योगिक क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम दिशा में साइफन निर्माण के कारण उत्पन्न समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि स्थल का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर के नालों की सफाई के संबंध में यूपीसीडा, गोरखपुर के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा ...