चंदौली, अप्रैल 18 -- चंदौली, संवाददाता। धरौली से बेन तक नहर की सफाई एवं साइफन का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान आदर्श नहर परियोजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणाों ने संबंधित अधिकारियों और संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द ही नहरों की सफाई, क्षतिग्रस्त पुलिया और साइफन की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों का कहना है कि बेन धरौली माइनर पर भारतमाला परियोजना के पास जल निकासी के लिए सैकड़ो एकड़ खेतों का पानी साइफन के माध्यम से निकलता है। यह आज पूरी तरह पट चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारी और कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से साइफन निर्माण कार्य नहीं कराया गया। आधा-अधूरा कार्य कराकर छोड़ दिया गया है। साइफन...