चंदौली, मार्च 17 -- कमालपुर। बरहनी विकासखंड के रैथा-गोपालपुर होते हुए धीना को जाने वाले मार्ग पर जल निगम के बनाए गए साइफन का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गया है। आवागमन करने वाले ग्रामीण संभावित घटना को लेकर सशंकित रहते है। ग्रामीणों का कहना है कि साइफन की टंकी पर लगे ढक्कन के टूट जाने से बाइक एवं साइिकल सवार गिरकर चोटिल होते रहते है, जबकि इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किया जा चुका है। इसरार खान, पवन कुमार उपाध्याय, रामनाथ यादव, दीपू यादव, प्रमोद आदि का कहना है कि जल्द ही मरम्मत नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...