जौनपुर, फरवरी 15 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के गेट पर साइन बोर्ड न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। एक बोर्ड जो अस्पताल के बाहर गेट पर लगा भी है वह भी पूरी तरह से मिट गया है। जिसके चलते लोगों को अस्पताल ढूंढने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साइन बोर्ड के अभाव में लोगों को सीएचसी का पता नहीं चल पाता है। जिससे बाहरी लोगों को और भी दिक्कत हो रही है। आरोप है कि लोगों ने जिम्मेदारों से बार बार साइन बोर्ड लगवाने के अनुरोध करने के बाद सुनी नहीं जा रही। स्थानीय लोगों में स्वेता पाण्डेय, अरूण तिवारी, काशी नाथ प्रजापति, दिनेश कुमार आदि ने सीएचसी पर साइन बोर्ड लगवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...