रुडकी, जनवरी 28 -- निहन्दपुर गांव में एक वर्ग की ओर से बोर्ड लगाने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसका विरोध किया। इसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के निहन्दपुर गांव में रात को बजे एक पक्ष के लोगों ने एक गली के सामने एक साइन बोर्ड लगा दिया। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बोर्ड का विरोध किया और दूसरे कलर से लिखे हुए शब्दों को हटा दिया। इसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...