मधुबनी, दिसम्बर 31 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। वर्ष 2025 के अंतिम दिन झंझारपुर शहर के केजरीवाल हाई स्कूल मैदान में आरपीएल फ़ास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का अनोखे अंदाज में आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि टूर्नामेंट के सभी छह मुकाबले एक ही दिन में खेले गए। हर मैच अधिकतम 36 गेंदों का रखा गया था, जिससे खिलाड़ियों को ताबड़तोड़ क्रिकेट खेलने का पूरा मौका मिला। टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। वॉरियर्स टीम के कप्तान राहुल मिश्रा, अवेंजर्स के मनीष कुमार, सीकर के मोहम्मद जिया उल अंसारी, साइनस के मुकेश सिंह, चैलेंजर्स के राजू कुमार और राइडर्स के किशन चौधरी अपनी-अपनी टीम के साथ सुबह से ही मैदान में डटे रहे। टूर्नामेंट में तीन क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला गया। आयोजन समिति से जुड़े राहुल मिश्रा और भव्य लाल महतो ने बताया कि यह ...