कटिहार, फरवरी 3 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि बारसोई क्षेत्र में नाले में डूबने से किशोर जीशान की मौत हो गई। इससे दुलाल के घर का चिराग बुझ गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जीशान अपने पिता का एकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजन बदहवास हैं और घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पिता मोहम्मद दुलाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने रोते-बिलखते बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद उन्हें जीशान जैसा पुत्र प्राप्त हुआ था। बेटे की असमय मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। परिजनों के अनुसार जिस नाले में हादसा हुआ, उसमें पानी पूरी तरह भरा था और ऊपर कोई ढक्कन नहीं था। मृतक के पिता ने नगर प्रशासन व संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर नाले पर ढक्कन लगा रहता तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने ...