कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार। 8 नवंबर 2022 को सेमापुर थाना पुलिस सिपाही उमेश यादव का रायफल उनके ही पड़ोसी के द्वारा मारपीट कर राइफल छीन लिया गया था। जिसको लेकर सेमापुर ओपी में होमगार्ड उमेश यादव के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। वही सेमापुर पुलिस की अनुसंधान व लगातर दबिश और छापेमारी के कारण रायफल बरामद किया गया हैं। मामले को लेकर सेमापुर पुलिस के द्वारा होमगार्ड का रायफल नरेश यादव के बांसबाड़ी में लावारिश अवस्था में मिलने की सूचना उमेश यादव की पुत्री सुषमा कुमारी ने थाना में इसकी सूचना दी थीं उक्त सूचना के आधार पर सेमापुर पुलिस अपने दल बल के साथ झाड़ी टोला काबर पहुंची और रायफल को बरामद किया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में निलंबित होमगार्ड की बेरहमी से हत्या, परिजनों में दहशत घटना के बाद उमेश यादव को निलंबित कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान...