कटिहार, मार्च 17 -- प्राणपुर। संवाद सूत्र हादसें के बाद से आक्रोशित लोगों ने लगातार दो घंटे तक कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क बुधनगर चौक को जाम रखा। इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। आक्रोशित लोगों ने सोमवार की रात 6:45 बजे से लेकर 8:45 बजे तक रोड जाम किया था। स्थानीय मुखिया रोशन कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह एवं थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने आक्रोशित ग्रामीणों के मांग को जायज ठहराते हुए कि उनकी जो भी मांग है उसको पूरा करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया गया कि मंगलवार को सीसी कैमरा, सड़क पर ठोकर एवं अज्ञात वाहन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। सड़क जाम हटाने के बाद प्राणपुर पुलिस ने परिजनों से पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज...