बुलंदशहर, अगस्त 19 -- खुर्जा, बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी ओलंपियन अरविंद सिंह ने कठिन परिस्थितियों से निकलकर मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। कभी मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने वाले अरविंद ने अपने सपनों को मरने नहीं दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह रोइंग नौकायन में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके इसी शानदार खेल प्रदर्शन और उपलब्धियों के चलते अब उनका चयन अर्जुन पुरस्कार के लिए हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। अरविंद सिंह वर्ष 2016 में आर्मी में भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्होंने मेहनत मजदूरी कर परिवार की आर्थिक स्थितियों को सुधारने का प्रयास किया। सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने रोइंग नौकायन को अपने खेल के रू...