किशनगंज, मार्च 18 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गलगलिया थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतका की पहचान जोहरा खातून के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना में महिला अपने पीछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज एक माह बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने घर के समीप जोहरा खातून की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बिना किसी घबराहट के अपने बगल में रह रही बहन लवली खातून को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनते ही बहन के होश उड़ गए। इसके बाद उसने मृतका के मायके वालों को घटना की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.