शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो 23: बेर के पेड़ के पास से गुजर रहे तार में फंसा जूता।जैतीपुर, संवाददाता। फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर शुक्रवार को 11 वर्षीय बालक आशीष की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत ने ग्रामीणों और विद्युत विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी। ग्राम प्रधान लालू प्रसाद ने इस हादसे के बाद विद्युत विभाग की लापरवाही को गंभीरता से उठाया। उनका कहना है कि जिस बेर के पेड़ के पास हादसा हुआ, उसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी, लेकिन समय रहते पेड़ की छंटाई नहीं कराई गई और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। यदि छंटाई की जाती तो यह दुखद हादसा टल सकता था। विद्युत उपखंड जैतीपुर के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि बच्चा जूते में तार बांधकर बेर तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तार हाई टेंशन लाइन में फंस गया, जिससे करंट उतरते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.