रामपुर, मई 10 -- रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र के सूरज सिंह उर्फ नया गांव निवासी अजय नौ मई की रात अपने दोस्तों के साथ गांव से गंगापुर जा रहा था। तभी रास्ते में साइड लेने को लेकर एक वाहन चालक से विवाद हो गया था। वाहन चालक ने आंबेडकर पार्क पर उनकी कार रोक लिया। आते ही सभी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक और आठ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...