समस्तीपुर, जून 18 -- पूसा। वैनी थाना क्षेत्र के वैनी गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों के एक पक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे पक्ष का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। विवाद की शुरुआत बीते एक दिन पूर्व बाइक सवार युवक के चौपहिया वाहन से साइड मांगने के विवाद से शुरू हुई। आरोप है कि एक दिन पूर्व बाइक सवार ने चौपहिया वाहन से साइड मंागा। आरोप है कि साइड देने के बदले कार चालक ने युवक से कथित तौर पर मारपीट की। यह भी पढ़ें- सारोबाग में आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल शिकायत आरोपित के परिवार को की गई तो नाराज होकर पीड़ित के घर पहुंचे और मारपीट की। आरोप है इस दौरान घर पर तोड़-फोड़ करते हुए मारपीट की गई। समस्तीपुर में इलाजरत परिवार चकले वैनी पंचायत के वार्ड 5 (ईदग...