बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के स्वराज कालोनी ने अंकुर सिंह ने दरवाजे के पास कार खड़ी कर शराब पी रहे युवकों से साइड मांगा तो तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के आने पर ही दबंग रास्ते से हटे। अंकुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि स्वराज कालोनी निवासी आरोपी शैलेंद्र गुप्ता अपराधी किस्म का है और इससे पहले भी विवाद कर चुका है और जान से मारने की धमकी दे चुका है। शैलेंद्र के घर में तलाशी ली जाए तो अवैध असलहे व शराब बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने शैलेंद्र गुप्ता सहित चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.