साइड मांगने पर अधिवक्ता को पीटा
प्रयागराज, मार्च 18 -- सिविल लाइंस इलाके में रविवार रात साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने प्रीतम नगर निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। वह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने निकले थे। कार पार्किंग को लेकर उनकी श्रेयांश सिंह और उसके साथियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि श्रेयांश ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और अधिवक्ता को घेरकर धारदार हथियार व लात-घूसों से पीटा, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर श्रेयांश सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.