बदायूं, अप्रैल 5 -- नगर में कल्याण चौक से लेकर मंडी समिति तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई साइड पटरी में पहिया धंसने से प्याज से भरा ट्रक पलट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों मामूली रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से शहर के मुख्य मार्ग का आवागमन करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा। शनिवार सुबह राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले ट्रक चालक रामधुन और परिचालक रामेश्वर मध्य प्रदेश की इंदौर मंडी से प्याज लोड कर उत्तराखंड के रुद्रपुर मंडी जा रहे थे। उझानी की मंडी समिति तिराहा स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक का पहिया खुदी पड़ी साइड पटरी में धंस गया, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने ट्रक से बाहर निकालकर निजी डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा है।...