बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में खेत में मड़ाई करने आए युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी। घटना अमोढ़ा खास गांव की है। छावनी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। छावनी थानाक्षेत्र के अमोढ़ा खास निवासी नूर हसन को पड़ोसी गांव बनकटवा के कुछ दबंगों ने पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में सज्जाद, रियाज, आजाद और एजाज निवासी बनकटवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक को साइड देने में देरी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। मंगलवार को अमोढ़ा निवासी इंदर माली के खेत में मड़ाई के दौरान विपक्षियों ने नूर हसन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.