औरैया, जनवरी 22 -- बिधूना। बेला-बिधूना मार्ग पर बंथरा बाजार के पास साइड देने को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि बुधवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ कार से ससुराल शामपुर से सबहद जा रहे थे। रास्ते में बंथरा बाजार के पास बाइक सवार युवकों से साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद बंथरा निवासी अंकित तोमर, रतनपुर निवासी दीपक जाटव, ताजपुर निवासी छोटू और अनंतापुर निवासी राहुल यादव ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में घायल पुष्पेंद्र को पुलिस ने सीएचसी भेजा, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण करा...