कटिहार, अप्रैल 8 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र कटिहार-सोनैली पीडब्ल्यूडी सड़क में स्कॉर्पियो को साइड देने के दरमियान सरिया लदे जुगाड़ गाड़ी बेलराही गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई औऱ सड़क किनारे गड्डे में चली गई। हालांकि किसी प्रकार की जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जुगाड़ गाड़ी के चालक भी सुरक्षित है। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताते चले कि जुगाड़ गाड़ी सरिया लेकर सनौली की ओर जा रही थी। तभी सोनौली की ओर से स्कॉर्पियो डुमरिया की तरफ आ रहा था। सिंगल सड़क होने के कारण बड़ी वाहन को साइड देने के दौरान टक्कर हो जाती है या फिर अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे पलट भी जाती है। इस सड़क से रोज सैकड़ों बड़ी गाड़ी तथा हजारों छोटी-छोटी गाड़ियां गुजरती है।सड़क सकरी होने के कारण आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। चार पहिया तीन पहिया दो पहिया सहित बड़ी...