नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा। सेक्टर-61 निवासी विवेक कुमार राघव का सेक्टर-83 में इमारत बनाने का काम चल रहा है। वहां सरिया के साथ लोहे का सामान रखा है, जिसकी देखरेख के लिए दिनेश यादव और उसके एक साथी को नौकरी पर रखा गया था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर 29 से 30 दिसंबर की रात में करीब नौ लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। आरोपी कर्मचारी फरार हैं और उनके मोबाइल नंबर बंद हैं। साइट के अधिकारी ने इस संबंध में फेज-2 थाने में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...