देहरादून, दिसम्बर 23 -- साइग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल ने उत्साह और धूमधाम से अपना 23वां फाउंडर्स डे मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति प्रस्तुति देकर समा बांधा। मंगलवार को साइग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम बियॉन्ड द फ्रेम्स थीम पर उत्सव आधारित रहा। मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), साइग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल के डायरेक्टर डॉ. समर जीत सिंह, प्रिंसिपल वैशाली सिंह आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लास 11 की छात्राओं के तू झूम झूम गाने पर एक शानदार ओपनिंग डांस से हुई।इसके बाद अलग-अलग क्लास के छात्रों द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छोटे बच्चों ने समथिंग जस्ट लाइक दिस गाने पर परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लास 1 और 2 के छात्रों ने बेस्ट डे ऑफ मा...