साइक्लिंग लीग में बेटियों ने दिखाया दमखम
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व साइक्लिंग दिवस व अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग लीग के अवसर पर रविवार को जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में साइक्लिंग रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम से एसएसपी नीरज जादौन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कंट्रोल रूम से शुरू होकर हैबिटैट सेंटर, एएमयू सर्कल, ठंडी सड़क, कलक्ट्रेट, कचहरी, घंटाघर व डीएम आवास मार्ग से होते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। अस्मिता साइक्लिंग लीग में 52 बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लिया, जबकि विश्व साइक्लिंग दिवस रैली में 70 बालक-बालिकाओं, पुरुषों व महिलाओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के 13-16 आयु वर्ग में अंशी शर्मा व नितारा राठी ने स्वर्ण, सिदरा शेख व वंशिका देशराजन ने रजत, आराध्या नाइक व कुलसुम फैसल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.