बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले के युवा साइकिलिस्ट अनुनय जोशी ने ओडिशा के महेंद्रगिरी में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय माउंटेन टेरेन बाइक (एमटीबी) साइकिलिंग चैंपियनशिप-में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। महेंद्रगिरी की चुनौतीपूर्ण पहाड़ी तथा कठिन एमटीबी ट्रैक पर आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के करीब 800 साइकिलिस्ट विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कठिन चढ़ाई और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण ट्रैक खिलाड़ियों की सहनशक्ति और कौशल की परीक्षा ले रहा है। अनुनय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय योगासन में कालपी की बेटी नित्या ने जी...