गिरडीह, जनवरी 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय साइक्लिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन/सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन 10 और 11 जनवरी को रांची के खेलगांव स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जाएगा। इस ट्रायल में झारखंड के सभी जिलों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डुमरी में गिरिडीह जिला साइक्लिंग संघ के सचिव जितेंद्र महतो ने बताया कि इस चयन ट्रायल का उद्देश्य राज्य की उभरते साइक्लिंग प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है। ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, जो मूल रूप से झारखंड के निवासी हों और जिनका जन्म वर्ष 2011 से 2013 के बीच हो। चयन प्रक्रिया के दौरान बालिका वर्ग के लिए 800 मीटर दौड़ और ...